
जमशेदपुर : हिमाचल प्रदेश के सालन थाना क्षेत्र की पुलिस ने बिष्टुपुर थाना अंतर्गत बी एस अपार्टमेंट रोड नंबर 14 निवासी उमेश सिंघल को मंगलवार को गिरफ्तार किया है.bउमेश पर हिमाचल प्रदेश के सालन थाना में साल 2017 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था. जिसमें उमेश कि संलिप्तता पाई गई. इसके बाद सोमवार को हिमाचल प्रदेश की पुलिस शहर पहुंची थी. मंगलवार को उसे पुलिस ने हिरासत में लेकर बिष्टुपुर थाना में काफी देर तक पूछताछ किया. संभवत बुधवार को पुलिस उसे हिमाचल प्रदेश वापस लेकर जाएगी. हालांकि इस मामले में पुलिस ने अभी तक कुछ खुलासा नहीं किया है. वैसे जमशेदपुर पुलिस ने इसकी पुुष्टि की है.















