
जमशेदपुर : टीएसडीपीएल में प्रबंधन ने नये फॉर्मूले पर बोनस देने का मामला फंसता नजर आ रहा है. बोनस की राशि को लेकर दोनो में जिच कायम है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रबन्धन यूनियन की बैठक हुई जिसमें यूनियन ने स्पष्ट कहा कि पिछले वर्ष से कम राशि उन्हें स्वीकार नही है. बैठक में प्रबन्धन की तरफ से वरीय महाप्रबंधक एचआरआईआर अंनत रामकृष्ण, चीफ एचआरआईआर शुभमय मजूमदार, मुकुंद, हेड शेखर झा, यूनियन की तरफ से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महामंत्री अमन सिंह, दिनेश कुमार, सचिदानन्द सिंह, अनीश झा, त्रिदेव, एस राणा, संजीव सिंह समेत सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.
यूनियन 2.38 तो प्रबन्धन 2.03 करोड़ पर अटकी
बोनस के नये फॉर्मूला के अनुसार बोनस की राशि करीब 1.92 करोड़ आ रहा है जबकि यूनियन ने पिछले बार की तरह 2.38 करोड़ रुपये की मांग रखी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अप्रत्यक्ष रूप से 2.03 करोड़ तक बोनस देने का प्रस्ताव दिया गया है जिस पर यूनियन सहमत नही है. पुराने फॉर्मूले में सिर्फ प्रोडक्शन और प्रोडक्टिविटी को शामिल किया गया था. नये फॉर्मूले में सेफ्टी को भी शामिल किया गया है.




