• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, June 24, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope know your day Friday 21st february 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 21 फरवरी 2025

Horoscope know your day Friday 21st february 2025-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 21 फरवरी 2025
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। आपका रंगीला मिजाज आपके चारों ओर के वातावरण को प्रफुल्लित बना देगा। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। अगर आप कुछ समय अनुभवी लोगों की संगत में गुजारेंगे, तो आप काफी ज्ञान अर्जित कर सकते हैं। लम्बे समय से लटकी हुई परेशानियों को जल्द ही सुलझा लेंगे। आप जानते हैं कि आपको कहीं-न-कहीं से शुरुआत करनी होगी। आज के दिन आप बिना विध्न वाद्या के विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें। इसके अलावा सकारात्मक सोचें। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत खुबसूरत है।

वृष राशि
आज बुजुर्ग लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। खर्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी आपको बैचैन कर सकती हैं। जब आप अकेलापन महसूस करें तो अपने परिवार की मदद लीजिए। यह आपको अवसाद से बचाएगा। साथ ही यह समझदारी भरा निर्णय लेने में आपकी मदद करेगा। अपने प्रिय के लिए बदले की भावना से कुछ हासिल नहीं होगा, बजाय इसके आपको दिमाग शांत रखना चाहिए और अपने प्रिय को अपनी सच्चे भावना से परिचित कराना चाहिए। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताकत और समझ दोनों ही होंगे। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। किसी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन मुमकिन है।

मिथुन राशि
आज समाज के प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया हुआ था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपको गर्व का एहसास करायेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके माध्यम से अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। एकांत में वक्त बिताना अच्छा है लेकिन आपके दिमाग में कुछ चल रहा है तो लोगों से दूर रहकर आप और ज्यादा परेशान हो सकते हैं। इसलिए आपको हमारी सलाह है कि लोगों से दूर रहने से बेहतर होगा किसी अनुभवी शख्स से अपनी परेशानी के बारे में बात करें। प्यार, नजदीकी, मौज मस्ती यह पूरे दिन चलेगा।

कर्क राशि
आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे। आपकी पारिवारिक सदस्यों को काबू में रखने और उनकी न सुनने प्रवृत्ति की वजह से बेवजह वाद विवाद हो सकता है और आपको आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। हर बात पर प्यार का दिखावा करना ठीक नहीं है। इससे आपका रिश्ता सुधरने की जगह बिगड़ सकता है। काम में धीमी प्रगति हल्का-सा मानसिक तनाव दे सकती है। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज के होने का इंतजार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे।

ADVERTISEMENT

सिंह राशि
अपना तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। उनकी सहायता को खुले दिल से स्वीकारें। अपनी भावनाओं को दबाएं और छुपाएं नहीं। अपनी भावनाओं को दूसरों के साथ साझा करने से लाभ मिलेगा। आज का दिन ऐसी चीजों को खरीदने के लिए अच्छा है, जिनकी डिमांड आगे चलकर बढ़ सकती है। परिवार की किसी महिला सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है। कलाकार और कामकाजी महिलाओं के लिए आज का दिन काफ़ी उत्पादक साबित होगा। इस राशि के जातक आज खाली वक्त में रचनात्मक काम करने का प्लान तो बनाएंगे लेकिन उनका यह प्लान पूरा नहीं हो पाएगा। आप दुनिया में खुद को सबसे रईस महसूस करेंगे, क्योंकि आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपको ऐसा महसूस कराएगा।

कन्या राशि
स्वास्थ्य का ध्यान रखें और सामानों को व्यवस्थित करें। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। प्यार का भरपूर आनंद मिल सकता है। आज आपकी दृढ़ता और लगन से सफलता हासिल करेंगे, क्योंकि आप लक्ष्य भेदने में सफल रहेंगे। हालांकि सफलता के नशे को सिर पर न चढ़ने दें और ईमानदारी से मेहनत जारी रखें। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई व्यक्ति आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है।

तुला राशि
आज माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का दिन है। आपका प्रिय आपको खुश रखने के लिए कुछ खास करेगा। अपने काम में तेजी लाने के लिए आप तकनीक से जुड़ी चीजों में निवेश कर सकते हैं। घर के छोटे सदस्यों के साथ मंडली लगाकर आज आप अपने खाली समय का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं। आज आप एक बार फिर समय से पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि
दूसरों की आलोचना करने की आपकी आदत के कारण आपको भी आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है। अपना ‘सेंस ऑफ ह्यूमर’ दुरुस्त रखें और पलटकर कड़ा जवाब देने से बचें। ऐसा करने पर आप आसानी से दूसरों की कड़ी टिप्पणियों से निजात पा लेंगे। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है। जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। जो लोग अब तक बेरोजगार हैं, उन्हें अच्छी जॉब पाने के लिए आज और अधिक मेहनत करने की जरुरत है। मेहनत करके ही आप सही परिणाम पा पाएंगे। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। अगर आपके जीवनसाथी का मन खिन्न है और चाहते हैं की दिन अच्छा गुज़रे, तो चुप्पी साधे रहें।

धनु राशि
अपना दिनचर्या बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। आज आपको समझ आ सकता है कि धन को बिना सोच विचारे खर्च करना, आपको कितना नुक्सान पहुंचा सकता है। इस बात को समझने का है कि क्रोध छोटा-पागलपन है और यह आपको भारी नुकसान की तरफ धकेल सकता है। रोमांटिक मुलाकात बहुत रोमांचक रहेगी, लेकिन अधिक देर के लिए नहीं होगी। अपनी नौकरी से चिपके रहिए और दूसरों से उम्मीद मत कीजिए कि वे आकर आपकी मदद करेंगे। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। मुमकिन है कि वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर आपका जीवनसाथी आपके ऊपर फूट पड़े।

मकर राशि
आज मानसिक शान्ति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है। घरेलू मोर्चे पर समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको अपनी जिंदगी से ज्यादा चाहता है। ऐसे लोगों से साथ जुड़े या संबंध बनाये जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज़्यादा रंग लाएंगे।

कुंभ राशि
कुछ रचनात्मक करने के लिए अपने कार्यालय से जल्दी निकलने की कोशिश करें। आज आपका धन कई चीजों पर खर्च हो सकता है, आपको आज अच्छा बजट प्लान करने की आवश्यकता है। इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आपकी भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। मुहब्बत की टीस आज रात आपको सोने नहीं देगी। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप न चाहते हुए भी कोई गलती कर बैठेंगे। जिसकी वजह से आपको अपने सीनियर्स की डांट सहनी पड़ सकती है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहने की उम्मीद है। आज आप व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी अपने लिए समय निकाल पाने में समर्थ होंगे और इस खाली समय में अपने परिवार वालों के साथ गुफ्तगू कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है, क्योंकि आप उनसे कोई बात साझा करना भूल गए थे।

मीन राशि
आज मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी। रोमांस का मौसम है। लेकिन अपने भावना को वश में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। खाली समय में कोई पुस्तक पढ़ सकते हैं। हालांकि आपके घर के बाकी सदस्य आपकी एकाग्रता को भंग कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी के किसी काम की वजह से आप कुछ शर्मिदंगी महसूस कर सकते हैं। लेकिन बाद में आपको महसूस होगा कि जो हुआ, अच्छे के लिए ही हुआ।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day wednesay 24th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 24 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day wednesay 24th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 24 जून 2026

June 24, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 23rd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 23 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 23rd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 23 जून 2026

June 23, 2026
Horoscope Know Your Day Monday 22nd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 22 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 22nd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 22 जून 2026

June 22, 2026
Next Post

Jamshedpur bistupur firing case - बिष्टुपुर शिवम घोष पर गोली चलाने के मामले में चार गिरफ्तार, अब तक कुल आठ लोग हिरासत में, हत्या की यह थी वजह

Saraikela accident - सरायकेला में लोडेड हाइवा- ट्रेलर में आमने-सामने भिड़ंत, केबिन में एक घंटे फंसा रहा हाइवा चालक, स्थिति गंभीर

Adityapur brahmarshi samaj - आदित्यपुर में ब्रह्मर्षि समाज का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह 23 फरवरी को, मंत्री गिरिराज सिंह मुख्य अतिथि के रुप में होंगे शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur police action : परसुडीह में चोरी की बाइक और फर्जी नंबर प्लेट के साथ दो युवक गिरफ्तार, बाइक बेचने की फिराक में थे आरोपी

Jamshedpur ration issue : पूर्वी सिंहभूम जिले में राशन आवंटन प्रणाली 12 दिनों से ठप, डीलर परेशान, दूसरी बार उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन

Saraikela tata road accident : सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर महिला की दर्दनाक मौत, डीसी ऑफिस में कार्य कर लौट रही थी घर

Jamshedpur rural road construction issue – पोटका के ग्वाल काटा पंचायत में 10 करोड़ 19 लाख का योजना दो साल से अधूरा, रांची में ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य सचिव को ग्रामीणों ने सौंपा पत्र

Jamshedpur border area incident : कपाली में चाकू की नोक पर युवती को डराने-धमकाने की कोशिश

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur police action : परसुडीह में चोरी की बाइक और फर्जी नंबर प्लेट के साथ दो युवक गिरफ्तार, बाइक बेचने की फिराक में थे आरोपी

Jamshedpur ration issue : पूर्वी सिंहभूम जिले में राशन आवंटन प्रणाली 12 दिनों से ठप, डीलर परेशान, दूसरी बार उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन

Saraikela tata road accident : सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर महिला की दर्दनाक मौत, डीसी ऑफिस में कार्य कर लौट रही थी घर

Jamshedpur rural road construction issue – पोटका के ग्वाल काटा पंचायत में 10 करोड़ 19 लाख का योजना दो साल से अधूरा, रांची में ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य सचिव को ग्रामीणों ने सौंपा पत्र

Jamshedpur border area incident : कपाली में चाकू की नोक पर युवती को डराने-धमकाने की कोशिश

Jamshedpur rural – गालूडीह में सब्जियों के लिए वरदान साबित हो रही बारिश, किसानों के खिले चेहरे

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News