सरायकेला: शुक्रवार तड़के करीब 4.00 बजे के आसपास सरायकेला कांड्रा मार्ग पर सरायकेला प्रखंड कार्यालय और जिला समाहरणालय के बीच एक ट्रेलर और हाईवा की आमने सामने की टक्कर ही गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी की हाईवा का चालक केबिन में फंस गया जबकि ट्रेलर का चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद मौके पर पहुंचे सरायकेला थाना प्रभारी सतीश वर्णवाल ने स्थानीय लोगों की सहायता से एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद हाईवा के चालक को बाहर निकाला और सदर अस्पताल सरायकेला लाया. चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया. चालक का नाम युशूफ अंसारी है और वह गोला रामगढ़ का रहने वाला है. बताया जाता है कि जेएच10बीपी- 7323 संख्या का ट्रेलर कांड्रा की ओर जा रहा था. (नीचे भी पढ़ें)

उस पर माइंस लदा हुआ था. वही दूसरी ओर जेएच21एन- 5762 संख्या की एक हाईवा कांड्रा की ओर से सरायकेला की तरफ आ रहा था. जिस पर फ्लाईएस लदा हुआ था. जिला समाहरणालय और सरायकेला प्रखंड कार्यालय के बीच हाईवा किसी वाहन को ओवरटेक कर आगे निकलने की कोशिश करने लगा इसी दौरान विपरित दिशा से आ रहे ट्रेलर के साथ उसकी टक्कर हो गयी. टक्कर हों के बाद ट्रेलर का चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया जबकि हाईवा का चालक केबिन में फस गया. घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगो द्वारा घटना की सूचना सरायकेला थाना को दी. सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची सरायकेला थाना की पुलिस ने करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद हाईवा के चालक को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा. चालक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है.



