• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, July 28, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-thursday-12th-may-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-गुरुवार 12 मई 2022

horoscope-know-your-day-thursday-12th-may-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-गुरुवार 12 मई 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
सकारात्मक सोच और हालात के अच्छे पहलू् को देखना आपको इससे बचा सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं। उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में तनाव दूर करने के लिए अच्छा दिन है। रिश्ते की इस नाजुक डोर से जुड़े दोनों ही लोगों को इसके लिए समर्पित होना चाहिए। एक-दूसरे के लिए दिल में विश्वास और प्यार होना चाहिए। हालात ठीक करने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लें और सकारात्मक तौर पर पहल करें। आज आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में अवश्य रंग दिखाएगी। आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है, क्योंकि आप उनसे कोई बात साझा करना भूल गए थे।

वृष राशि
आज आप स्वयं को सुकून में और जीवन का आनंद उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। कोई ऐसा जिसके साथ आप रहते हैं, आपके लापरवाह और अनिश्चित बर्ताव की वजह से नाराज हो सकता है। कोई आपको प्यार से दूर नहीं कर सकता है। नई परियोजनाओं को आरम्भ करने के लिए शुभ दिन है। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाकई कुछ खास होने वाली है।

मिथुन राशि
आपको आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, जिसके चलते आपको तनाव और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। वैसे तो अपना पैसा दूसरे को देना किसी को पसंद नहीं आता लेकिन आज आप किसी जरुरतमंद को पैसा देकर सुकून का अनुभव करेंगे। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी करेगा। प्रेम का आह्लाद महसूस करने के लिए आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें। अपनी कमियों पर आपको काम करने की जरुरत है इसके लिए आपको अपने लिए समय निकालना चाहिए। आपके जीवनसाथी का मिजाज आज बढ़िया है। आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है।

कर्क राशि
अपने दिन की शुरुआत कसरत से करें। यही समय है जब आप अपने बारे में अच्छा महसूस करने की शुरुआत कर सकते हैं। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और नियमित रखने की कोशिश करें। आज के दिन आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और संभव है कि अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। घर वालों के साथ समय बिताना अच्छा अनुभव रहेगा। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा। अन्य दिनों की अपेक्षा आज आपके सहकर्मी आपको अधिक समझने की कोशिश करेंगे। अपने जबरदस्त आत्मविश्वास का लाभ उठाएं, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएं। हंसी-मजाक के बीच आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो फिर वाद-विवाद का रूप भी ले सकता है।

ADVERTISEMENT

सिंह राशि
जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। ऐसे मुद्दों पर बात करने से बचें, जिनको लेकर प्रियजनों से वाद-विवाद होने की संभावना है। आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल पेशेवर मामलों को सहजता से सुलझाने में करें। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। मुमकिन है कि आपके माता-पिता आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन में और निखार आएगा। अगर आप बहुत अधिक तनाव महसूस कर रहे हैं, तो बच्चों के साथ अधिक समय बिताएं। उनके प्यार भरे आलिंगन और मासूम मुस्कुराहट आपकी सभी परेशानियों को खत्म कर देंगे।

कन्या राशि
अवांछित यात्रा थकाऊ साबित होंगी और बेचैनी का कारण बन सकती हैं। मांसपेशियों को आराम देने के लिए शरीर की तेल से मालिश करें। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। दोस्तों के साथ कुछ करते समय अपने हितों को अनदेखा न करें, हो सकता है कि वे आपकी आवश्यकताओं को अधिक गंभीरता से न लें। अगर आपको लगता है कि आपका लवमेट आपकी बातों को समझ नहीं पाता तो आज उनके साथ वक्त बिताएं और अपनी बातों को स्पष्टता के साथ उनके सामने रखें। दफ्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा। अपनी खासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय। आज के दिन कुछ भी करने के लिए अपने साथी पर दबाव न डाले, अन्यथा आपके दिलों में दूरियां आ सकती हैं।

तुला राशि
पुरानी परियोजनाओं की सफलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। पड़ोसियों से विवाद आपका मूड खराब कर सकता है। लेकिन अपना आपा न खोएं, इससे सिर्फ आग और भड़केगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। प्रेमी को आज आपकी कोई बात चुभ सकती है। वो आपसे नाराज हो इससे पहले ही अपनी गलती का अहसास कर लें और उन्हें मना लें। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए अवसर मिलेंगे। दिल के करीबी लोगों के साथ आपका वक्त बिताने का मन करेगा लेकिन आप ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं हो पाएंगे।

वृश्चिक राशि
सफलता नजदीक होने के बावजूद आपकी ऊर्जा के स्तर में गिरावट आएगी। व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। एक हसीन और शानदार शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतंत्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। आपने भली-भांति काम किया है, इसलिए अब उसके लाभ लेने का समय है। आपका खाली समय आज मोबाइल या टीवी देखने में बर्बाद हो सकता है। इससे आपके जीवनसाथी को आपसे खिन्नता भी होगी क्योंकि आप उनसे बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाएंगे। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं।

धनु राशि
आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। अपने जीवनसाथी के साथ धन से जुड़े किसी मामले को लेकर आज आपका झगड़ा हो सकता है। हालांकि अपने शांत स्वभाव से आप सबकुछ ठीक कर देंगे। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की आवश्यकता है। आज आपके और आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। बिजली कटौती या फिर किसी अन्य वजह से आपको सुबह तैयार होने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जीवनसाथी की ओर से इससे निबटने में काफी मदद मिलेगी।

मकर राशि
जल्दी ही बीमारी से उबरने की संभावना है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज धन की बहुत आवश्यकता पड़ेगी लेकिन बीते दिनों में किये गये वे वजह की खर्च के कारण उनके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। अनावश्यक चीजों पर धन खर्च कर आप अपने जीवन-साथी को नाराज कर सकते हैं। खुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ बढ़िया कर सकते हैं। अगर आप अपने घर से बाहर रहकर अध्ययन या नौकरी करते हैं तो आज के दिन आप खाली समय में अपने घर वालों से बात कर सकते हैं। घर की किसी खबर को सुनकर आप भावुक भी हो सकते हैं। अपने साथी पर किया गया संदेह एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा दिन नहीं है और आप छोटी-छोटी बातों पर अपनी नाराजगी व्यक्त कर सकते है। बिना विचार किये आपको किसी को भी अपना पैसा नहीं देना चाहिए नहीं तो आपको आने वाले वक्त में बड़ी परेशानी है पैदा कर सकती है। परिवार के लोगों से अपनी परेशानियां साझा करके आप हल्का महसूस करते हैं, लेकिन कई बार आप अपने अहम को आगे रखकर घर वालों को जरुरी बातें नहीं बताते। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए ऐसा करके परेशानी और भी बढ़ेगी कम नहीं होगी। विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है, क्योंकि आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा खास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पाएंगे।

मीन राशि
व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा समय ले सकता है। आप इस दिन को अपनी ज़िन्दगी में कभी नहीं भूलेंगे, अगर आप प्यार में डूबने के मौके को आज यूं ही न गवाएं तो। यह उन उम्दा दिनों में से एक दिन है जब कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से खास तोहफा मिल सकता है। काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919431339858, +919508341776

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Tuesday 28th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 28 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 28th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 28 जुलाई 2026

July 28, 2026
Horoscope Know Your Day Monday 27th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 27 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 27th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 27 जुलाई 2026

July 27, 2026
Horoscope Know Your Day Sunday 26th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 26 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday 26th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 26 जुलाई 2026

July 26, 2026
Next Post
saraikela-chandil-accident-चांडिल के पास हुए हादसे में एक और घायल की मौत, मरने वालों की संख्या हुई चार, विधायक सविता महतो पहुंची, मिलेगा मुआवजा-देखिए-video

saraikela-chandil-accident-चांडिल के पास हुए हादसे में एक और घायल की मौत, मरने वालों की संख्या हुई चार, विधायक सविता महतो पहुंची, मिलेगा मुआवजा-देखिए-video

Jamshedpur : सिदगोड़ा के बागुननगर में महिला से पर्स छिनतई मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

Jamshedpur : सिदगोड़ा के बागुननगर में महिला से पर्स छिनतई मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

jamshedpur-illegal-wine-जमशेदपुर में पंचायत चुनाव के पहले आबकारी विभाग की कार्रवाई, बड़े पैमाने पर अवैध शराब जब्त

jamshedpur-illegal-wine-जमशेदपुर में पंचायत चुनाव के पहले आबकारी विभाग की कार्रवाई, बड़े पैमाने पर अवैध शराब जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur CISCE zonal cricket trials : ‘गो ग्रीन’ संदेश के साथ मैदान में उतरा केएसएमएस, सीआइएससीइ क्रिकेट ट्रायल में 9 खिलाड़ी रीजनल में चयनित

Saraikela chandil drowning case : जायदा पुल के पास नदी में डूबे ट्रेलर चालक का शव बरामद, दिल्ली का रहने वाला था चालक

Jamshedpur rural incident : पटमदा के बाद गालूडीह में भी 108 एंबुलेंस सेवा पर सवाल, छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Horoscope Know Your Day Monday 27th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 27 जुलाई 2026

Jharkhand government action : पूर्वी सिंहभूम में नेहा अरोड़ा को दी गयी जिम्मेदारी, स्वास्थ्य विभाग में बढ़ी हलचल, हर माह होगा मेडिकल कॉलेज व सदर अस्पतालों का निरीक्षण

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur CISCE zonal cricket trials : ‘गो ग्रीन’ संदेश के साथ मैदान में उतरा केएसएमएस, सीआइएससीइ क्रिकेट ट्रायल में 9 खिलाड़ी रीजनल में चयनित

Saraikela chandil drowning case : जायदा पुल के पास नदी में डूबे ट्रेलर चालक का शव बरामद, दिल्ली का रहने वाला था चालक

Jamshedpur rural incident : पटमदा के बाद गालूडीह में भी 108 एंबुलेंस सेवा पर सवाल, छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Jharkhand government action : पूर्वी सिंहभूम में नेहा अरोड़ा को दी गयी जिम्मेदारी, स्वास्थ्य विभाग में बढ़ी हलचल, हर माह होगा मेडिकल कॉलेज व सदर अस्पतालों का निरीक्षण

Tata motors employee retirement : टाटा मोटर्स के कर्मचारी अरुण सिंह सेवानिवृत, दी गयी विदाई

Jamshedpur doctors death case : डिमना में दो डॉक्टरों की मौत के बाद एमजीएम प्रशासन सख्त, इंटर्न हॉस्टलों से हटेंगे अवैध कब्जे

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News