
जमशेदपुर : जमशेदपुर की उपायुक्त के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के मार्गदर्शन में पंचायत चुनाव के मद्देनजर घाटशिला थाना अंतर्गत धर्मबहाल में छापामारी कर एक घर से 07 पेटी अवैध शराब बरामद किया गया. गालूडीह थाना अन्तर्गत भुरूडांगा में एक अवैध महुआ शराब चुलाई भट्टी को ध्वस्त कर अवैध उत्पाद प्रदर्श को जब्त किया गया. अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया. अन्य छापामारी में एनएच 33 स्थित होटलों एवं ढाबों में रात्रिकालीन गश्ती एवं छापामारी की गई. छापामारी के क्रम में धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत महुलिशोल स्थित पूजा होटल से 01 पेटी अवैध विदेशी शराब एवम अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद किया गया. होटल संचालक के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया. कुल 71.64 लीटर अवैध विदेशी शराब, 70 लीटर महुआ शराब और 3600 किलो जावा महुआ बरामद किया गया.





