
जमशेदपुरः जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत उलियान के पास प्रमोद सिंह की दूध की दुकान से 16 जून की सुबह बाइक सवार दो युवकों ने दूध चोरी का प्रयास किया था. प्रमोद सिंह ने किसी तरह एक चोर को पकड़ लिया था, पर दूसरा चोर भागने में सफल रहा था. मंगलवार को दूसरा आरोपी भुईयांडीह लाइन नंबर 3 निवासी शिव किशोर पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मंगलवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. बता दे कि प्रमोद सिंह की दुकान से अक्सर दूध चोरी हो जाता था. 16 जून को उन्होंने देखा की बाइक सवार दो युवक दूध के कैरेट को बाइक पर लादकर चोरी करने का प्रयास कर रहे थे. उन्होंने तत्काल चोरों को पकड़ने का प्रयास किया पर मौके से शिव किशोर पांडे भागने में सफल रहा.




