
चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सोमवार की साम चाकुलिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक पर यूपी में हुई किसानों की हत्या के खिलाफ यूपी सरकार का पुतला फूंका. मौके पर जिला के उपाध्यक्ष सह बहरागोडा विधान सभा के प्रभारी अरूण यादव ने कहा कि 03 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों को गाड़ी से रौंद दिया गया,भड़की हिंसा में चार किसान समेत नौ लोगों की मौत हो गई.(नीचे भी पढ़े)
कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जब पीड़ित किसानों से मिलने जा रही थी तब उन्हें जबरन रोका गया, धक्का – मुक्की की गई और गिरफ्तार कर लिया गया. यह घटना निंदनीय है. भाजपा सरकार असंवेदनशील हो गई है. किसान सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं भाजपा सरकार उनकी बातों को नहीं सुन रही है ना जाने मोदी सरकार में किसानों को और कितना प्रताड़ित किया जाएगा. यह बहुत ही चिंतनीय और भयवाला माहौल भाजपा सरकार में देखने को मिल रहा है. इस दौरान कांग्रेसियों ने यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर मौके पर हरिहर प्रसाद, घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष अमित राय, जिला महामंत्री पवन कुमार बबलू, सोमवारी सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष चाकुलिया समीर दास, पीथो सोरेन, काली सोरेन, पार्वती सोरेन, पारा सोरेन, प्रकाश दास, सोनू दास, राकेश कुमार, सुदाम हेंब्रम, नंदनी दास, गुरुवचन सिंह, बैजनाथ सोरेन समेत अन्य उपस्थित थे.




