नयी दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम हो गया है. शनिवार की शाम 5 बजे से युद्धविराम को लागू कर दिया गया है. भारत सरकार के विदेश सचिव विक्रम मिस्री की ओर से संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर साफ तौर पर कहा है कि शाम पांच बजे से सीजफायर कर दिया है. गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों से लगातार भारत और पाकिस्तान के बीच एक दूसरे पर हमला किया जा रहा था. भारत की ओर से हमला किया जा रहा था जबकि पाकिस्तान भी लगातार आतंकी गतिविधियां कर रही थी और हमला बोल रहा है. लिहाजा, काफी देर के बाद भारत से पाकिस्तान के सैनिकों ने बातचीत की, जिसके बाद सीजफायर का ऐलान कर दिया गया. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी टिप्पणी कर कहा कि लगातार हुई बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तत्काल सीजफायर किया गया है. उन्होंने इसके लिए दोनों देशों को बधाई दी है और कहा है कि इस तरह के फैसले के लिए वे आभार है. (नीचे भी पढ़ें)

पाकिस्तान ने इस मसले पर बातचीत की पहल की, जिसके बाद भारत ने बातचीत की और तय हुआ कि अभी सीजफायर होगा. हालांकि, भारत ने एक कदम और आगे बढ़ाया और साफ तौर पर कह दिया कि भारत में अगर कोई भी आतंकी कार्रवाई होगी तो उसको युद्ध माना जायेगा. इसके बाद पाकिस्तान के समक्ष भी मुश्किलें बढ़ जायेगी. यह भी तय हुई है कि भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से 12 मई को वार्ता होगी. इसके बाद दोनों देश एक बार फिर से इसकी समीक्षा की जायेगी. इसके तहत तय किया गया है कि गोलीबारी रोकने पर सहमति बनी है.



