रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : सोनुआ बीआरसी के लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर रोमा चक्रवर्ती पर 6 लाख 24 हजार रुपये की अवैध निकासी का आरोप लगा है. पिछले दिनों इस मामले में एक व्यक्ति ने डीसी से लिखित शिकायत की थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने लेखापाल द्वारा स्कूलों के शिक्षकों के द्वारा समर्पित बिल वाउचर को गलत बताकर अपने करीबी वेंडर के बिल पर हस्ताक्षर कराकर रुपये की निकासी कर ली गया है। इस मामले की जाँच करने के लिए शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो के नेतृत्व में जिला की टीम सोनुआ बीआरसी पहुंची। डीईओ और जाँच टीम में शामिल अन्य अधिकारियों ने मौके पर बीईईओ तपन सथपति के मौजूदगी में लेखापाल से पूछताछ कर पूरे मामले की जाँच पड़ताल किया. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा लेखापाल द्वारा सोनुआ बीआरसी के बीपीओ राजीव सिन्हा और एमडीएम ऑपरेटर आशीष प्रमाणिक के खिलाफ किए गए शिकायत के मामले की भी जाँच किया। मौके पर डीईओ के द्वारा कई बिंदुओं पर तीनों कर्मियों को कड़ी फटकार भी लगाया गया। जाँच के बाद डीईओ और टीम के अधिकारियों ने बीआरसी कार्यालय के विभिन्न मद के भुगतान से सम्बन्धित पंजीयों को जांच पड़ताल के लिए साथ लेते गए। डीईओ ने कहा कि शिकायत के बिंदुओं पर जाँच किया गया, जिसमें अवैध निकासी का आरोप सिद्ध नहीं हो पाया है।



