जमशेदपुर / रांची : झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र के शून्यकाल के दौरान जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत प्रखण्ड पटमदा एवं बोड़ाम के लैम्पसों में कृषकों के द्वारा अपनी उपज धान को न्यूनतम समर्थन मूल्य में सरकार को दिया गया, जिसमें पटमदा लैंम्पस में 164, बांगुरदा लैंम्पस में 219, गोबरघुसी लैंम्पस में 104, बोड़ाम लैंम्पस में 48 कृषकों को उनका द्वितीय किस्त की राशि आज तक नहीं मिल पाया है. जिस कारण कृषकों की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है. इसलिए सरकार उन्हें जल्द से जल्द राशि प्रदान करने की कृपा करें.



