
जमशेदपुर : इंटक अध्यक्ष अजय ओझा के नेतृत्व मे टाटा मोटर्स के प्लांट हेड के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन के माध्यम से प्लां हेड के समक्ष विभिन्न मांगों को रखा गया है. इसमें विगत छह महीने से काम से बैठाये अस्थायी कर्मियों को काम पर बुलाने, अस्थाई कर्मियों को महामारी के दौरान सिर्फ तीन माह का पेमेंट दिया गया है उनका का पेमेंट फिर से चालू करने, कंपनी ने जो नोटिफिकेशन 55 वर्ष से ऊपर के लिए लागू किया गया है वो सिर्फ कर्मचारी पर ही लागू न होकर बड़े पदाधिकारी पर भी लागू करने, कंपनी के अंतर्गत जो भी सफाई कर्मी हैं उन सभी को प्राथमिकता के आधार पर काम पर रखने और सुरक्षा व कोरोना वरियर्स के तहत सम्मान राशि देने तथा काम से बैठाये गये ठेका मजदूरों को भी रोटेशन के तहत काम पर बुलाने की मांग की गयी है.




