
जमशेदपुर : झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने बुधवार को इस वर्ष फरवरी माह में आयोजित 10वीं बोर्ड (Matric) परीक्षा के परिणामों (Result) की घोषणा कर दी है. रांची स्थित जैक सभागार में राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने ऑनलाइन रिजल्ट जारी किया. इस वर्ष परीक्षा में शामिल होने के लिए राज्य भर से 3 लाख 87 हजार 695 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था, जिनमें से 3 लाख 85 हजार 144 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से 2 लाख 88 हजार 928 यानी 75.01 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में सफल घोषित किये गये हैं.

इनमें एक लाख 48 हजार 51 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं, जबिक एक लाख 24 हजार 36 छात्र सेकेंड डिवीजन से पास हुए हैं. वर्ष 2020 की जैक, मैट्रिक परीक्षा में 16 हजार 841 छात्रों ने तृतीय श्रेणी में सफलता हासिल की है. परीक्षा में शामिल व सफल छात्र व छात्राओं की संख्या देखी जाये, तो 1 लाख 80 हजार 532 छात्र तथा 2 लाख 04 हजार 612 छात्राएं शामिल हुई थीं. इनमें से 75.88 प्रतिशत यानी 1 लाख 37 हजार 3 छात्र तथा 74.25 प्रतिशत यानी 1 लाख 51 हजार 925 छात्राएं सफल हुई हैं. जैक 10वीं का रिजल्ट सिर्फ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर देखा जा सकेगा.
नीचे दिये गये लिंक पर देखें रिजल्ट






