
चाईबासा : पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गुरुवार को जगन्नाथपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी मधुसुदन मोदक की अध्यक्षता में रमजान के पवित्र माह को देखते हुए स्थानीय चारों मस्जिदों के जिम्मेदार व्यक्तियों को बुलाकर लॉकडाउन के मद्देनजर एक विशेष बैठक की गई। बैठक में चारो मस्जिदों के सदर व सचिव सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करते हुए उपस्थित हुए।
थाना प्रभारी मधुसुदन मोदक ने कहा कि कोरेना वायरस को लेकर पूरे देश व राज्य मे लॉकडाउन है। इसलिए रमजान के महीने में इबादत घर पर ही रहकर करें। घर पर ही नमाज पढ़ें व रोजा रखें। साथ ही सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन न करें। थाना प्रभारी मोदक ने थाना क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन आपके साथ है, आप भी पुलिस का सहयोग करें। घरों में रहें, घरों से बाहर न निकलें, अतिआवश्यक कार्य हेतु मास्क पहनकर ही बाहर निकलें, सोशल डिस्टेंसिं का अनुपालन जरूर करें और स्वस्थ रहें. किसी भी तरह का अफवाह न फैलायें तथा सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट व शेयर न करें। बैठक में मौलानागर मस्जिद के सदर मतीन अहमद, जगन्नाथपुर अंजुमन के सदर मस्तान शम्मीम, सचिव नसीमुर रहमान, रहीमाबाद मस्जिद कमेटी के सदर अनवरअली तबस्सुम एवं अफताबनगर मस्जिद तैयब के सदर जावेद इकबाल उपस्थित थे।







