
जमशेदपुर : लॉकडाउन में ढील के बाद अब धीरे धीरे शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति बनने लगी है. सरायकेला और जमशेदपुर सीमा पर दोनों जिलों की ओर से चेकिंग और वन वे होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो रही है. वैसे जाम की सूचना मिलने ही मिलते ही जमशेदपुर एसएसपी, सिटी एसपी ट्रैफिक डीएसपी दल- बल के साथ बिष्टुपुर खरकई चेक पोस्ट पर पहुंचे जहां स्थिति का जायजा लिया. हालांकि इस जाम को लेकर एसएसपी ने मौजूद अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए.

साथ ही जांच तेज करने का निर्देश देते हुए कहा किसी भी कीमत पर आने-जाने वाले लोगों को बगैर जांच के शहर में प्रवेश करने न दिया जाए. उधर सरायकेला की ओर बने चेक पोस्ट पर भी यही हाल देखने को मिला. वहां भी मौजूद मेडिकल टीम द्वारा हर आने जाने वालों की कड़ाई से जांच की जा रही है. लेकिन बड़ा सवाल ये है कि इसमें ज्यादातर लोग बगैर किसी काम के निकल रहे हैं जो कहीं ना कहीं खतरे को निमंत्रण दे रहा है. पुलिस निश्चय ही अपना काम कर रही है, लेकिन सावधानी के साथ सुरक्षा भी जरूरी है.

आदित्यपुर में सिर फुटौव्वल, घायल
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत शांति नगर में जुआ खेलने से मना करने के विवाद में बस्ती के ही दो गुटों में हिंसक झड़प हो गया. जिसमें पिता-पुत्र सहित चार लोग घायल हुए हैं. उधर सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. बताया जाता है कि बस्ती के कुछ लोग आए दिन बस्ती के तालाब के पास जुआ खेलते हैं.

इसको लेकर दास पाड़ा और गोप पाड़ा के ग्रामीण आपस में उलझ गए. दोनों और से घायल होने वाले लोगों में नरेन दास और उसका पुत्र विलास दास है, जबकि दूसरे पक्ष का प्रेम गोप और हेमा गोप घायल हुआ है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

जमशेदपुर में प्राइवेट स्कूलों ने प्रशासन को दिये 14.50 लाख रुपये हारलिक्स भेजा
एसोसिएशन ऑफ झारखंड ऐडेड प्राइवेट एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन की ओर से जमशेदपुर जिला प्रशासन को 14 लाख 50 हजार रुपए कीमत के सात हजार दो सौ पचास पैकेट हॉरलिक्स सौंपा. जिसे जरूरतमंद बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को दिया जाएगा. इस संबंध में जानकारी देते हुए इंस्टिट्यूशन के अध्यक्ष बेली बोधनवाला ने बताया कि शहर के सभी निजी स्कूलों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के कंट्रीब्यूशन से यह धनराशि एकत्रित की गई थी, जिसे हम कैश के रूप में जिला प्रशासन को देना चाहते थे, लेकिन जमशेदपुर उपायुक्त ने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के लिए हॉरलिक्स की मांग की थी. जिसे आज जिला प्रशासन को सौंपा जा रहा है. उन्होंने बताया कि सभी पैकेट आधे आधे किलो का बनवाया गया है.






