Jamshedpur : केवल सचिवालय कर्मियों को उत्क्रमित वेतनमान का लाभ दिए जाने एवं शिक्षकों को इससे वंचित रखने संबंधी सरकार के निर्णय के विरोध में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा पूर्व से जारी आंदोलन की कड़ी में पिछले 2 दिनों में राज्य के सभी विधायकों/मंत्रियों को दीपावली की बधाई देते हुए शिक्षकों के साथ हो रही नाइंसाफी पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए न्याय की अपेक्षा की गई है. इस संबंध में संघ की ओर से अपने स्तर से सरकार पर दबाव बनाने का निवेदन किया गया है। संघ द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में झारखंड के सभी विधायकों, मंत्रियों के साथ ही पूर्वी सिंहभूम जिला से सभी विधायकों व मंत्रियों को जिले के शिक्षकों, शिक्षक संघ के पदाधिकारियों, वरीय शिक्षक नेताओं द्वारा ईमेल, व्हाट्सएप तथा पत्र के माध्यम से यह निवेदन भेजा गया है। यह जानकारी संघ की ओर से प्रेस विज्ञिप्ति के माध्यम से दी गयी है.



