जमशेदपुरः पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज संघ की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय अंडर- 8 बालक-बालिका शतरंज प्रतियोगिता का समापन एक अगस्त को हुआ. इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के कुल 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया. कुल सात चक्रों के खेल समापन के बाद जिले के आयुष डे( 5.5 अंक) पहले स्थान पर , मयन झा( 5.5अंक) दूसरे और अद्विक कुमार ( 5अंक) लेकर तीसरे स्थान पर रहे.इसी तरह बालिका वर्ग में 4 अंक लेकर आद्या अग्रवाल पहले स्थान पर, दूसरे स्थान पर सरायकेला- खरसांवा की प्रणवी सिंह और तीसरे स्थान पर जिले की लाइशा सिघानिया रही. इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के कारण सितंबर में होने वाले नेशनल चैंपियनशिप के लिए बालक वर्ग से आयुष डे व मयन झा तथा बालिका वर्ग से आद्या अग्रवाल तथा प्रणवी सिंह का चयन किया गया है. सभी खिलाड़ियों को ट्राफी व प्रमामण पत्र देकर सम्मानित किया गया. खेल का संचालन आनलाइन,टोरनेलो तथा जूम एप्लिकेशन द्वारा वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से किया गया. इस अवसर पर संघ के सचिव, नीरज मिश्रा, संयुक्त सचिव अजय कुमार, एनके तिवारी, जयंत भुइयां, विशाल मिंज, चंदन प्रसाद, प्रियंका कुमारी व सौखिन प्रमाणिक का विशेष योगदान रहा.







