
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा बीएच एरिया निवासी 17 वर्षीय आएशा खान के लापता हो जाने के बाद मां नेहा खान ने कदमा थाना में लिखित मामला दर्ज कराई थी. इसको लेकर गुरुवार को भाजपा ज़िला अध्यक्ष अल्पसंखयक मोर्चा मो निसार अहमद, मोर्चा के सभी पदाधिकारियों के साथ मामले की जानकारी लेने कदमा थाना पहुंचे. हालांकि थाना प्रभारी मनोज ठाकुर थाने में मौजूद नही थे. इसके बाद उनसे फोन पर संपर्क किया गया. कदमा थाना प्रभारी मनोज ठाकुर ने उन्हे बताया कि आयशा को पुलिस ढूंढने का प्रयास कर रही है. स्टेशन और बस स्टैंड के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कराई गई है. प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है. इस मौके पर मेराज अहमद, चंचल भाटिया, फैयाज अहमद, मो इम्तियाज़, तहसीन हाशमी, जगतार सिंह, सुरखाब, शादाब, शहीद, परविंदर सिंह, मुश्ताक के अलावा अन्य लोग मौजूद थे.




