
लोहरदगा : स्थानीय अग्रसेन भवन में विश्व हिंदू परिषद की 57 वां स्थापना दिवस सह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया। इसकी शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया गया। इस दौरान सभी विहिप कार्यकर्ताओं ने एकात्मता मंत्र का गान किया । इस दौरान श्री राम नाम का जाप भी किया गया। विहिप के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने संगठन के बारे में प्रकाश डाला। कहा संगठन के अनुसार, विहिप का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, हिंदू धर्म की रक्षा करना और समाज की सेवा करना है। वही आरएसएस के प्रान्त संघ चालक सच्चिदानंद अग्रवाल ने कहा कि आज से 57 वर्ष पूर्व 29 अगस्त 1964 को मुंबई के संदीपनी आश्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वितीय सर संघचालक गुरु गोलवरकर के मार्गदर्शन में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हुई थी। कहा विहिप के स्थापना का उद्देश्य संपूर्ण विश्व में रहने वाले हिंदू समाज के संगठन व उन पर आने वाली बाधाओं के निवारण के लिए हुआ। इस संगठन से जुड़ने वाले कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वह अपने क्षेत्र में हिन्दू समाज की रक्षा करें। कार्यक्रम में कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, कृपा प्रसाद सिंह, मनोज दास, सुधीर अग्रवाल, चन्दन अग्रवाल, सचिन सिंघानिया, नीरज कुमार, जितेंद्र सिंह, रामविलास सिंह, रंगनाथ महतो, प्रमोद प्रजापति, लाल ओमकार नाथ शाहदेव, राहुल अग्रवाल, अशोक सिंह, अमित सिंह, विपुल तमेड़ा, ओम महतो, कुमुद अग्रवाल, चन्दन कुमार समेत अन्य मौजूद थे।







