
जमशेदपुर : झारखंड अबोरिजनल घासी ऑर्गनाइजेशन की ओर से समाज के लोगों को हरिजन के बजाए आदिवासी की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर गुरुवार को जिले के डीसी के मार्फत राज्य के सीएम के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में कहा गया है कि वे सालों से आदिवासियों के साथ रहते आ रहे हैं. ऐसे में उन्हें आदिवासी की सूची से बाहर करके हरिजन बनाने का काम किया गया है. इससे वे खुद को छला हुआ महसूस कर रहे हैं. उन्होंने घासी को हरिजन के बजाए आदिवासी सूची में फिर से शामिल करने की मांग की है. साथ ही तार कंपनी से विस्थापित 24 परिवार का पुर्नवास करने, चतुर्थ वर्ग की नौकरी शत-प्रतिशत देने, जाति प्रमाण-पत्र लेटर पैड के माध्यम से पहले की तरह ही बनाने की मांग की गयी है.




