
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी में एक बार फिर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने इस बार राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश सिंह के निशाना बनाया है. अपराधियों ने वन विभाग के कार्यालय के पास गणेश सिंह की कार पर बम से हमला किया. (नीचे भी पढ़ें)

गणेश की कार पर तीन बम फेंके गए जिसमें से दो बम पास ही वन विभाग की दीवार पर जाकर फटा और एक बम गणेश की कार पर लगा. हालांकि कार में लगा बम नही फटा. इधर सूचना पाकर सोनारी थाना प्रभारी अंजनी कुमार और बिष्टुपुर थाना प्रभारी विष्णु राउत घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए. (नीचे भी पढ़ें)

घटना की जानकारी देते हुए गणेश सिंह ने बताया कि वह अपनी कार से मानगो की ओर से सीएच एरिया आ रहे थे. जैसे ही वह मरीन ड्राइव से सीएच एरिया के लिए मुड़े वैसे ही सामने छह युवक बाइक पर हेलमेट पहने बैठे थे. उनकी गतिविधि सही नहीं लग रही थी. अचानक अपराधियों ने उनकी कार पर बम से हमला कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
घटना को अंजाम देने के बाद सभी बाइक पर सवार होकर सोनारी की ओर फरार हो गए. गणेश में अनुसार अमरनाथ सिंह ने ही उसपर हमला करवाया है. बता दे कि अमरनाथ सिंह और गणेश सिंह का विवाद काफी पुराना है. दोनो के बीच कई बार फायरिंग और मारपीट की घटना होती रही है. छह माह पहले ही अमरनाथ सिंह ने गणेश पर जानलेवा हमला करवाया था.






