
जमशेदपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद( एबीवीपी) के सचिव अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात किया और 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा. दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना काल में महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के कारण छात्र- छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. महाविद्यालय के छात्र -छात्राओं के लिए यूनिफॉर्म सिस्टम नहीं है जिससे बाहरी तत्वों का भी कॉलेज में आवागमन होता है. अतः जल्द से जल्द स्नातक एवं स्नातकोत्तर के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड लागू किया जाय ,जो कि हर एक छात्र छात्राओं के लिए महाविद्यालय कैंपस में अनिवार्य होगा. बिना पोशाक महाविद्यालय कैंपस में छात्र छात्राओं का प्रवेश निषेध हो. महाविद्यालय में कई शौचालयों की स्थिति दयनीय है साथ ही मेल व फिमेल का टैग भी नहीं है,किसी भी शौचालय में सुविधा नाम की चींज नहीं है.
विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न स्नातक व स्नातकोत्तर लिए परीक्षा फॉर्म भरवाए जा रहे हैं जिसमें कई छात्रों द्वारा त्रुटियां हो जाती हैं इसे सुधारने के लिए पोर्टल में ही हर एक छात्र को एक बार के लिए सुधार बटन दिया जाए, सत्र 2018-2021 स्नातक प्रथम सेमेस्टर के कई छात्र -छात्राओं के इंटरनल परीक्षा देने के बावजूद कई छात्र-छात्राओं को एब्सेंट मार्क कर दिया गया हैं परंतु वास्तव में कई विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है इसकी एक सूची बनाकर इसे ठीक किया जाए. बीबीए यानी बैचलर आफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की क्लासेस एमडी मदन ब्लॉक बिल्डिंग के तीसरे माले में स्थानांतरण किया जाए, सत्र 2019-22 स्नातक व 2019-21 स्नातकोत्तर छात्रों के लिए रिवीजन क्लासेस चलाई जाए और साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन से बात करके प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षाओं पर निर्णय लिया जाए जिससे सत्र में देरी ना हो. प्राचार्य ने छात्र संघ सचिव के सभी बातों को ध्यान से सुना और आश्वासन दिया कि जितनी भी समस्याएं बताई गई हैं उन पर विशेष ध्यान देकर उन्हें दुरुस्त किया जाएगा. इस अवसर पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एवं मास्क पहने हुए महेश बेरा, राहुल कुमार, रादीप ठाकुर, अशोक यादव, नीतीश पाठक और अन्य लोग उपस्थित थे.







