
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो आजादनगर थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 12 स्थित एक निमार्णाधीन भवन में काम करने के दौरान एक मजदूर 50 वर्षीय लाल मोहन सोरेन करंट की चपेट में आ गया. करंट की चपेट में आने से वह नीचे गिर गया. इधर उसके साथ काम करने वाले मजदूरों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर गए जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार लाल मोहन राज मिस्त्री का काम करता था. रोड नंबर 12 स्थित कुबेर नामक व्यक्ति के घर पर वह काम कर रहा था. दिवार में प्लास्टर करने के दौरान वह दीवार में लगे तार से निकलने वाले करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई.






