
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत जुगसलाई से स्टेशन की ओर जाने वाले बीच रास्ते में संकटा सिंह पेट्रोल पंप के निकट 49 वर्षीय करण हांसदा नाम के व्यक्ति को अज्ञात टेलर ने कुचला दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति ठेका मजदूरी कर अपने परसुडीह स्थित घर लौट रहा था. इसी दौरान संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात ट्रेलर ने उसको अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बागबेड़ा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस सीसीटीवी की मदद से ट्रेलर का पता लगाने की कोशिश कर रही है.






