
जमशेदपुर/सरायकेला : जमशेदपुर और आसपास लगातार सड़क हादसा हो रहा है. शनिवार को जमशेदपुर से सटे ग्रामीण इलाका जादूगोड़ा-मुसाबनी मुख्य सड़क के चाकुलिया गांव के पास शनिवार की साम सड़क पार करने के दौरान हाइवा की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक चाकुलिया गांव का ही रहने वाला है. वह मजदूरी करके शाम को अपने घर लौट रहा था, उसी दौरान एक हाइवा तेज रफ्तार से जादूगोड़ा से मुसाबनी की और जा रही थी, उसी दौरान व्यक्ति हाइवा के नीचे आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. समाचार लिखे जाने तक व्यक्ति के नाम पता नही चल पाया है. सड़क दुर्घटना होने के पश्चात हाइवा चालक वाहन को दुर्घटना स्थल पर छोड़कर फरार हो गया है. दूसरी ओर, सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा से सरायकेला सड़क पर फौजी ढाबा के पास शुक्रवार की रात हुई सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी थी. इन दोनों की पहचान शनिवार को साफ हो पायी. मृतक जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका बोड़ाम के रहने वाले 25 वर्षीय जगदीश महतो और एक गुमला के घाघरा का रहने वाला 20 साल का सुदेश्वर लोहरा शामिल है. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है. बताया जाता है कि मृतक दोनों सरायकेला प्रखंड के ईंटाकूदर जलापूर्ति योजना के संवेदक संजय प्रधान इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के लिए काम करते थे. वे लोग पाइप जोड़ने का काम करते है. बताया जाता है कि दोनों सीनी मोड़ के मकान में रहते थे और काम करते थे. सरायकेला में साप्ताहिक हाट से बाइक संख्या जेएच06एल-5677 पर सवार होकर लौट रहे थे. देर शाम अज्ञात ट्रक ने उनको ठोकर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गयी. सड़क हादसा इतनी विभत्स थी कि गुमला के सुदेश्वर लोहरा का पैर कटकर अलग हो गया था, जिस कारण उसकी मौत हो गयी.




