जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची से सोनारी के पंचवटी नगर अपने घर जा रहे बाइक सवार उमेश वर्मा को मंगलवार की रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. यह दुर्घटना बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के एक्सएलआरआई के पास मरीन ड्राइव पर घटी. उमेश वर्मा की बाइक को एक ऑटो ने टक्कर मार दी. दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ऑटो चालक फरार हो गया. ऑटो पर सवार सोनारी के कपाली बस्ती का रहने वाला सुरेंद्र गोप घायल हो गया है. उमेश वर्मा के चेहरे और सिर में काफी गंभीर चोट आई है. खून से लथपथ हालत में पीसीआर वैन के पुलिसकर्मियों ने उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में उसका उनका इलाज किया गया. इसके बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें टीएमएच रेफर कर दिया है. परिजन उन्हें लेकर टीएमएच पहुंचे और टीएमएच में भर्ती कराया है. बताते हैं कि उमेश वर्मा की सोनारी में किराना की दुकान है. वह कुछ काम से साकची आए थे और घर वापस लौट रहे थे. तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को फोन किया. इसके बाद पीसीआर वैन पहुंची और घायल उमेश वर्मा को लेकर एमजीएम अस्पताल आई. सुरेंद्र गोप ने बताया कि वह हाईवे पर काम करता है. काम करने के लिए ऑटो से जा रहा था तभी हादसा हुआ.







