
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित परिसदन में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अधिकारियो के साथ बैठक किया. इस दौरान उपायुक्त समेत सभी विभाग के बड़े अधिकारी मौजूद रहे. वहीं मंत्री ने सभी विभाग के अधिकारियो से उनकी योजनाओं के बारे मे जानकारी ली. साथ ही नए सरकार द्वारा बनाए गए रोड मैप को लेकर सभी विभाग के अधिकारियो को दिशा निर्देश दिया. वही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने विधानसभा क्षेत्र मे उपायुक्त को हर गरीब के घर जाकर उन लोगो की समस्याए और राशन कार्ड बनवाने का निर्देश दिया.
वही शिक्षा विभाग के अधिकारियो को सरकारी स्कूल जा कर सभी समस्याओ को जल्द दूर करने का आदेश दिया. एमजीएम अस्पताल को लेकर उपायुक्त को एक टीम बनाने का निर्देश दिया. जो कि एमजीएम अस्पताल की हर समस्याओ से रु ब रु होगे. ताकि उसे जल्द ठीक किया जाए. मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर और मानगो के विशेष पदाधिकारियो को हाड़े हाथ लेते हुए कहा कि अधिकारी अपना काम करें. बिल्डरो को डराने के बजाए बस्तियों की समस्याओं को दूर करने का काम करें. वहीं कई लोगो का आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड फर्जी बना है उसकी जांच कर कारवाई करने का अधिकारियों को निर्देश दिया.

दूसरी ओर, मंत्री झारखंड सरकार श्री बन्ना गुप्ता के गृह क्षेत्र जमशेदपुर आगमन पर पीएन झा (झारखंड प्रदेश कांग्रेस डेलीगेट ) ने पुष्प- गुछ एवं अंग वस्त्र शॉल देकर गर्म जोशी से स्वागत किया साथ ही साथ बधाई एवं शुभकामनाएं के साथ कई वर्तमान राजनीति मुद्दों पर विचार विमर्श किए।






