जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत शीतला मंदिर के पास पति पत्नी और वो के मामले में दो महिलाएं आपस में भिड़ गई।

मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा। घटनास्थल पर पीसीआर वैन पहुंची और दोनों महिलाएं समेत अन्य महिलाओं को भी थाना ले गई। थाने में जब पुलिस ने दोनों से मारपीट करने का कारण पूछा तो मामला पूरी तरह साफ हुआ। महिला ने बताया कि वह मानगो के एक अपार्टमेंट में रहती है। उसका पति चालक का काम करता है, काशीडीह की रहने वाली एक युवती उसके पति के साथ बीते 5 सालों से संबंध में है।
इसके पहले भी वह दोनों को पकड़ चुकी है। आज शीतला मंदिर के पास युवती से आमना सामना हो गया जिसके बाद दोनों के बीच जमकर लात घुसे चलें। वहीं युवती ने भी अपनी बात स्वीकार की और थाना में माफी भी मांगी। युवती ने आगे से उसके पति से किसी तरह के संपर्क में नहीं रहने कि बात भी कही। इसके बाद मामला पूरा शांत हुआ। मिली जानकारी के अनुसार मान गो की महिला अपने महिला साथियों के साथ शीतला मंदिर के पास पहुंची थी वहीं पर युवती से मुलाकात होने पर सभी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। स्थानीय लोग ने 100 डायल कर पुलिस को बुलाया। जिसके बाद सभी महिलाओं को पुलिस उठा कर थाने ले गई।






