जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 10 के पास मंगलवार को सुबह एक ऑटो ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने 12 बजे बताया कि इस सड़क हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया है. उसकी स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है. स्कूटी सवार का नाम इंद्रीस है. (नीचे भी पढ़ें)
अस्पताल में उसका इलाज कराया गया है. ऑटो चालक हादसे को अंजाम देने के बाद ऑटो लेकर फरार हो गया. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है. घायल इंद्रीस रहने वाला जवाहरनगर रोड नंबर 14 का है. फिलहाल घायल का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.



