
जमशेदपुर : एसीबी की गिरफ्त में आयी सुसनुगड़िया पंचायत समिति सचिव श्वेता जैन को बेकसूर बताते हुए रविवार को पंचायत समिति अधिकार मंच की एक बैठक आयोजित की गई. जिसमें पंचायत समिति सचिव पर लगे आरोपों को निराधार बताया गया. बताया गया कि श्वेता जैन पर जिस योजना के एवज में दस हजार घूस लेने का आरोप लगा है. उसमें लाभुक समिति को कार्यादेश और एमबी बुक पर साइन का अधिकार प्रखंड प्रशासन का होता है. चेक भुगतान का अधिकार प्रखंड विकास पदाधिकारी के पास होता है. पंचायत चुनाव होने वाले हैं, सचिव की लोकप्रियता को देखते हुए विरोधियों द्वारा साजिश के तहत उन्हें फंसाया गया है. बताया गया, कि भीषण गर्मी के समय में पंचायत सचिव द्वारा क्षेत्र में टैंकर द्वारा जलापूर्ति की जाती है. रविकांत शर्मा और उज्ज्वल सैनी द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है.











