
जमशेदपुर:जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बाजार में शुक्रवार की दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर घुस गई. इस घटना में कार ने सब्जी खरीद रहे एक वृद्ध के अपनी चपेट में ले लिया. इधर स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. घायल का नाम शिकर पाडेया बताया जा रहा है. वह टाटा स्टील के पूर्व कर्मचारी रह चुके है. फिलहाल उनका इलाज एमजीएम में चल रहा है.
















