
जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल सुरक्षा संरक्षा विभाग के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग डे के अवसर पर टाटानगर के विभिन रेलवे क्रासिंग पर नागरीक सुरक्षा जागरूता कार्यक्रम सिविल डिफेंस द्वारा किया गया. इस अभियान के लोगों के बताया गया कि मानव रहित रेल फाटक पार करते समय लोग अपनी ही लापरवाही से जान गवां बैठते हैं. भीड़-भाड वाले क्षेत्र जुगसलाई रेलवे क्रासिंग (रेलवे फाटक) पर लोगों को जागरूक करते हुए सिविल डिफेंस के इन्सपेक्टर संतोष कुमार ने क्रासिंग फाटक पर सावधानी से पार करने का आग्रह किया तथा असंवैधानिक रूप से रेलवे क्रासिंग पार करने पर रेल अधिनियम के अंतर्गत दण्ड का प्रावधान है इसे बताया. (नीचे भी पढ़ें)

सिविल डिफेंस जवानो द्वारा रेलवे क्रासिंग पर एकत्रित नागरिकों के बीच हैण्डबिल वितरीत कर जागरूक करने का प्रयास किया गया. जागरूकता अभियान लोको फाटक, सुन्दर नगर फाटक और जुगसलाई फाटक पर चलाया गया. अभियान में सिविल डिफेंस इन्सपेक्टर संतोष कुमार के साथ चक्रघरपुर मंडल के सेफ्टी काउंसलर भूषण हेम्ब्रम, सिविल डिफेंस जवान कल्याण कुमार साहू, गीता कुमारी, संजय कुमार, वी रामडू, शंकर कुमार प्रसाद, महादेव दास, अनिल कुमार, रितेश गुहा, शिवशंकर प्रसाद, सुजीत कुमार, विमल देव पासवान उपस्थित थे.















