जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत आस्था के पीछे भूमाफियाओं द्वारा आदिवासियों की शमशान की जमीन को अतिक्रमण किया जा रहा है, जिसका आदिवासियों ने विरोध किया है. वहीं उन्होंने रातों रात बनाये गये अवैध चहारदीवारी और टीना को तोड़ दिया है. इस दौरान आदिवासियों ने प्रशासन से गुहार भी लगायी थी, इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

सोमवार को क्रोधित आदिवासी समुदाय के लोगों ने अवैध चहारदीवारी निर्माण को तोड़ दिया है. आदिवासियों के संरक्षक सह समाजसेवी दीपक सुई ने बताया कि आदिवासी की जमीन की रक्षा अगर प्रशासन नहीं करती है तो आदिवासी स्वयं उसकी रक्षा करेंगे. वे इससे पूर्व एसडीओ और डीसी को अवैध निर्माण की जानकारी दे चुके थे, इसके बाद भी उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया गया.




