
जमशेदपुर : जमशेदपुर में जिला प्रशासन ने नशीले पदार्थों की होने वाली बिक्री के खिलाफ काफी जोरदार अभियान चलाया है. इसके तहत जमशेदपुर के बिष्टुपुर, साकची, जुगसलाई समेत आसपास के कई इलाकों में अभियान चलाया गया, जिसके तहत नशीले पदार्थों को जब्त किया गया. जब्त किये गये नशीले पदार्थों में गुटका, पान मसाला, पान से जुड़े तमाम सामानों को जब्त किया गया. आपको बता दें कि झारखंड सरकार ने एक साल के लिए सभी तरह के गुटका और पान से जुड़े उत्पादों पर रोक लगा दी है. इसके बावजूद कई लोगों द्वारा इसकी खुलेआम बिक्री की जा रही थी.
इसके आलोक में डीसी और एसएसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया और सामानों को जब्त किया गया. सामानों को जब्त करने के बाद पुलिस की ओर से कार्रवाई शुरू की गयी है. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा कई इलाकों में अभियान चलाया गया. इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया है. इसकी रोक के बावजूद लोग इसका सेवन करते नजर आ रहे थे, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने यह कार्रवाई की है. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रम को रोकने के लिए इसकी बिक्री प र पूर्ण रूप से रोक लगा दी है.







