
जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति क्षेत्रान्तर्गत होल्डिंग संख्या 1301, राम कुमार एन्ड अदर्स, बी ब्लॉक सोनारी गुदड़ी बाजार के पीछे बिना नक्शा पारित के अवैध निर्माण कार्य कर ग्राउंड प्लस चार मंजिला भवन का निर्माण कार्य करवाया जा रहा था. इसको पूर्व में भी निर्माण कार्य बंद करते हुए जवाब कार्यालय में प्रस्तुत करने हेतु निदेशित किया गया था. नोटिस की अवहेलना करते हुए अवैध निर्माण कार्य कार्य को रोकने के लिए सोमवार को विशेष पदाधिकारी के आदेशानुसार भवन को सील कर दिया गया एवं अंतिम नोटिस जारी करते हुए भवन को स्वयं से तोड़ने हेतु आदेश जारी किया गया. उक्त भवन को उड़न दस्ता दल के साथ क्षेत्रीय कर्मी कृष्णा राम, दिलीप बारीक़ एवं गणेश द्वारा सील कर दिया गया एवं तोड़ने हेतु नोटिस दिया गया.
















