
जमशेदपुरः जमशेदपुर से सटे भिलाई पहाड़ी स्थित जेएसबीसीएल के गोदामों में पड़े सैकड़ों पेटी शराब एक्सपायर हो गई. इधर मंगलवार को उपायुक्त सूरज कुमार के आदेश के बाद सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर इन एक्सपायर हुए शराब को नष्ट करने का काम किया गया. इस दौरान कुल 677 पेटी 437 बोतल शराब और 162 पेटी 88 बोतल बीयर को नष्ट करने का काम किया गया.

इधर आबकारी विभाग की ओर से सुंदरनगर थाना अंतर्गत हाकोबेड़ा में चल रहे अवैध महुआ शराब भट्टी को नष्ट किया गया. पुलिस को देख भट्टी संचालक मौके से फरा हो गया है. वहीं विभाग की ओर से बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर तीन में भी छापेमारी कर एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है. मौके से कुल 4400 किलो जावा महुआ, 90 लीटर महुआ शराब और 3.51 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है.




