
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत दुषाद भवन के पास पूर्णेंदु बनर्जी से लूट और चाकू मारने की घटना के बाद मानगो थाना क्षेत्र से भी एक महिला से छिनतई की घटना सामने आई है. हालांकि घटना की सूचना पाकर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस को ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली की घटना की पुष्टि की का सके. पुलिस से आस पास के लोगों से भी पूछताछ की पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी. इस संबंध में मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि उन्हे किसी ने फोन कर जानकारी दी थी कि दाईगुटू स्थित खेती के पास एक महिला से पर्स की छिनतई हुई है. सूचना पाकर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची पर कुछ नही मिला. इस संबंध में अभी तक किसी ने लिखित शिकायत भी नही की है.






