जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन जुगसलाई शाखा द्वारा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में ‘संस्कार, सेवा एवं समाज’ के संकल्प के साथ 7 एवं 8 अक्टूबर को ऋषि भवन, जुगसलाई में विभिन्न सांस्कृतिक, बौद्धिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रमों में समाज के बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की गई है. शाखा के अध्यक्ष मनोज गोयल, महासचिव हेमंत गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल (पीकू) ने बताया कि अग्रसेन जयंती समारोह को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं तथा समाज में उत्साह का माहौल है. (नीचे भी पढ़ें)

7 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे लड्डू गोपाल ड्रेस सजाओ प्रतियोगिता, दोपहर 3:30 बजे चेस प्रतियोगिता तथा शाम 5:30 बजे मारवाड़ी संस्कृति एवं रीति-रिवाज आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित होगी. वहीं 8 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे मेहंदी प्रतियोगिता, दोपहर 3 बजे चित्रांकन प्रतियोगिता, शाम 5 बजे रैंप वॉक विद डांस तथा शाम 7 बजे तंबोला का आयोजन किया जाएगा. तंबोला में भाग लेने के लिए पूर्व बुकिंग आवश्यक होगी. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने बताया कि समारोह के समापन अवसर पर 11 अक्टूबर को टाटानगर गौशाला जुगसलाई में बनारस की गंगा आरती की तर्ज पर भव्य गौ आरती का आयोजन किया जाएगा, जो इस वर्ष के समारोह का प्रमुख आकर्षण रहेगा. कार्यक्रम की सफलता के लिए अशोक गोयल, केशव गोयल, अश्विनी अग्रवाल, मुकेश मित्तल, पूनम बजाज, अर्चना गुप्ता, शशांक भालोटिया, अनंत मोहंका, सुनीता अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, बेबी अग्रवाल, भावना अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, वंदना केड़िया, पूजा अग्रवाल सहित अनेक सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं.




