
जमशेदपुर : क्रीड़ा भारती के आह्वान पर एक बैठक एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में हुई, जिसमें विभिन्न खेल संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक में झारखंड हेल्थ अवेएरनेस एसोसिएशन, एग्रिको हेल्थ एसोसिएशन, सिंहभूम सौकर फैंस क्लब, एवरग्रीन के लोग और खिलाड़ी उपस्थित थे. बैठक में सोमवार (03 फरवरी) को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय को एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान का उपयोग खेल के लिए ही किये जाने के विषय पर ज्ञापन सौंपने की योजना बनाई गई. बताया गया कि ज्ञापन सौंपने के लिए सभी संगठनों के प्रतिनिधि जाएंगे. ज्ञापन में अभिव्यक्त सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर अपनी सहमति जताई है. इस विषय में ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हों, इसके लिए आज मैदान के चारों तरफ छोटे-छोटे बैनर पोस्टर भी लगाये गये. बैठक में सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और इस मैदान का केवल खेल और टहलने के लिए उपयोग हो इस बात की प्रतिबद्धता जताई. लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हम सभी देशवाशियों के लिए ‘फिट इंडिया’ अभियान का शुरुआत की है, जो प्रशंसनीय है. लेकिन जमशेदपुर निवासी फिट रहें तो कैसे? मैदान का तो खेलकूद छोड़ सभी कार्यक्रमों के लिए इस्तमाल किया जा रहा है. में क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री राजीव कुमार, सह मंत्री सतनाम सिंह, अनूप सिंह, सनोज कुमार, जेपी सिंह, संजय सिंह, शेखर सहाय, रोशन सुंडी, चंदन, शत्रुघ्न पुष्टि, रंजीत कुमार, धर्मवीर, अशोक बम समेत स्थानीय लोग उपस्थित थे.






