जमशेदपुर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राजपूत और प्रदेश महामंत्री समरेश सिंह के संयुक्त नेतृत्व में साकची मरीन ड्राइव चौक पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के पुण्यतिथि पर भवभीन श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. मौकै पर उपस्थित प्रदेश संरक्षक चन्द्रगुप्त सिंह ने कहा कि आज के युवाओं को वीर शिरोमणि, क्षत्रिय कुलभूषण महाराणा प्रताप के जीवन शैलीं से प्रेरणा लेनी चाहिए, वो ज़ब तक जीवित रहें मेवाड अजय रहा. हल्दी घाटी के युद्ध के दौरान उन्होंने घांस की रोटी खायी पर अपने नीति सिद्धांत से कभी समझौता नहीं किया. इस मौके पर प्रदेश संरक्षक चन्द्रगुप्त सिंह, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, प्रदेश महामंत्री समरेश सिंह, जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह, महानगर अध्यक्ष श्रीकांत सिंह, रितेश सिंह, लालचंद सिंह, झून्ना सिंह, अमर सिंह, विशाल सिंह, संतोष सिंह, अभिजीत सिंह, उमा शंकर सिंह, रवि सिंह, शुभम सिंह, सौरभ राहुल सिंह, पवन सिंह, मंजीत सिंह, संदीप सिंह, अभय सिंह, निर्मला देवी, स्वाति सिंह, अर्चना सिंह, शोभा सिंह, कान्ता देवी आदि उपस्थित थे.



