
जमशेदपुर : अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की ओर से महादानी भामाशाह की 422 वीं जयंती मनाई और उन्हें नमन किया. इस संबंध में जानकारी देते हुए महासभा के राकेश साहू ने बताया, कि मेवाड़ के महा दानवीर भामाशाह ने देश के सबसे बड़े योद्धा महाराणा प्रताप की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी. और अपना खजाना अपने मित्र महाराणा प्रताप के लिए खोल दी थी आज उनकी 422 वीं जयंती है. इस मौके पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा जमशेदपुर इकाई की ओर से उन्हें नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है. जमशेदपुर के एमजीएम गोल चक्कर पर भामाशाह के चित्र पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर महा सभा के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.



