
जमशेदपुर : आलोक बाजपेयी के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर कार्यालय में जाकर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार से मुलाकात की. दिनेश कुमार ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सभी का स्वागत किया. पार्टी कार्यालय में धर्मेंद्र प्रसाद भी उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में आलोक बाजपेयी, प्रमोद मालाकार, अमरेन्द्र कुमार तिवारी, गोल्डी दूबे, शिव शर्मा, संजीव शर्मा, वरुण कुशवाहा, अमित गुप्ता, धीरज पांडेय, कौशल किशोर मिश्रा, अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. दिनेश कुमार ने कहा कि झारखंड विकास मोर्चा का विलय भाजपा में होने से प्रदेश के साथ-साथ जमशेदपुर महानगर भी मजबूत हुआ है. हम लोग को मिलकर संगठन को मजबूत करना है.





