जमशेदपुर : आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से रविवार को सोनारी कबीर मंदिर के पास एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसके साथ ही प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टु एनिमल्स एंड प्लांट्स (पीसीपीए) की ओर से उसी स्थान पर निःशुल्क पौधा वितरण भी आयोजित किया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)
आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में सोनारी कबीर मंदिर के बास रविवार सुबह 10 से 1 बजे तक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसके साथ ही उसी स्थान पर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टु एनिमल्स एंड प्लांट्स (पीसीपीए) की ओर से पौधा वितरण भी किया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)
इससे पूर्व पूर्णिमा नेत्रालय एवं आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से 5 मोतियाबिंद रोगियों का निःशुल्क ऑपरेशन कर उन्हें लेंस प्रत्यारोपण कराया गया. शनिवार को उक्त पांचों मरीजों को जरूरी दवाइयां एवं चश्मा प्रदान कर उनके घर तक पहुंचाया गया.



