
जमशेदपुर : कोरोना वायरस को लेकर लॉक डाउन का जमशेदपुर में पूरी तरह से पालन नहीं किया जा रहा है. लोग सड़कों पर ही निकल जा रहे है. लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि लोगों का घर में रहना ही इसका बड़ा इलाज है. एक बार अगर यह फैल गया तो फिर नहीं रुकेगा. लेकिन लोग समझने को तैयार नहीं है. किसी न किसी बहाने से लोग ऐसा निकल जा रहे है, मानो पिकनिक हो और कारोबार एक सप्ताह बाद कर ही नहीं पायेंगे लोग. जहां अभी भी लोग लॉक डाउन की गम्भीरता को नहीं समझ पा रहे हैं.
इधर जमशेदपुर पुलिस अब आम लोगों से लॉक डाउन के अनुपालन को लेकर सख्ती बरतने पर उतर गई है. जहां सीतारामडेरा थाना पुलिस ने बेवजह दुकान और व्यवसायिक प्रतिष्ठान खोल कर रखने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है और उन्हें सख्ती से बंद कराना भी शुरू कर दिया है. इसके अलावा वैसे प्रतिष्ठान जिन्हें लॉक डाउन के दौरान अपने उत्पाद बेचने की छूट दी गई है उन्हें कोरोना के संक्रमण से कैसे बचा जाए इसका पालन करने की नसीहत भी दे रही है. इस संबंध में सीतारामडेरा थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि उनका उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि बेवजह जो अपने प्रतिष्ठान खोलकर लॉक डाउन को हल्के में ले रहे हैं उन्हें जागरूक करना है.इसके अलावा थोड़ी बहुत शक्ति भी बढ़ती जा रही है. हालांकि यह जिम्मेवारी आम लोगों की बनती है.
टाटानगर स्टेशन के आसपास की सब्जी दुकानों में भी काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही थी. इस भीड़ को भी रोक दिया गया है. इस दौरान जबरन दुकानों को बंद कराया गया. लोगों को खुद जिम्मेदार होना चाहिए, लेकिन लोग समझने को तैयार नहीं है तो पुलिस को थोड़ा सख्ती जरूर बरतना ही होगा. इसके लिए वहां के बाजारों को हटा दिया गया. इस दौरान पुलिस की ओर से कोई भी मरौव्वत नहीं किया गया और सबको कारोबार करने के नाम पर बीमारी नहीं बांटने की सलाह दी गयी.

खुद जमशेदपुर के डीसी व एसएसपी सड़कों पर उतरे, सीमा सील, लोगों की पुलिस ले रही खबर
जमशेदपुर के डीसी रविशंकर शुक्ला और एसएसपी अनुप बिरथरे खुद सड़कों पर उतरकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे है. पुलिस को एलर्ट कर रहे है. लॉक डाउन को अक्षरश: पालन कराने के लिए लगातार दबाव बना रहे है. किसी भी तरह की अनदेखी को बरदाश्त नहीं कर रहे है. वहीं अस्पतालों पर भी नजर रखी जा रही है. वहीं पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है. अनावश्यक विचरण करने वालों की खबर ली जा रही है.
लॉक डाउन को लेकर डीसी जमशेदपुर रविशंकर शुक्ला की ओह से दिया गया आदेश :
- ऐसे व्यक्ति जो विदेश या दूसरे राज्यों से आए हैं या जिनमें कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका प्रतीत होती है, वे 14 दिनों तक अनिवार्य रूप से होम क्वारंटाइन/आईसोलेशन में रहेंगे.
- सभी नागरिक अपने घर में ही रहेंगे। बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति के क्रम में घर से बाहर निकलने पर सामाजिक दूरी के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करेंगे.
- कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस का अफवाह नहीं फैलाएगा और ना ही अफवाह फैलाने के लिए किसी को प्रोत्साहित करेगा
- उपायुक्त रविशंकर शुक्ला का जिलेवासियों से अपील है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के मद्देनजर किसी भी तरह के सूचना का आदान प्रदान जिला नियंत्रण कक्ष में 8987510050 पर whatsapp करें या 0657-2440111 और 9431301355 पर संपर्क कर सकते हैं.
- कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के मद्देनजर किसी भी तरह के सूचना का आदान प्रदान हेतु जिला नियंत्रण कक्ष में 8987510050 पर whatsapp करें या 0657-2440111 9431301355 पर संपर्क करें।








