
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे सरायकेला जिले के चांडिल थाना अंतर्गत चांडिल गोलचक्कर के समीप बांस लदा ट्रैक्टर पलटने से चालक सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे 108 एम्बुलेंस से जमशेदपुर के साकची स्थित एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि सभी चांडिल के रहनेवाले हैं और बांस लेकर ट्रैक्टर से गांव की ओर जा रहे थे, इसी बीच चांडिल गोलचक्कर के निकट चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे ट्रैक्टर पलट गया. वैसे ट्रैक्टर चालक खुद ऑनर भी है जिसका नाम सुखराम हेम्ब्रम बताया जा रहा है, जो गम्भीर रूप से घायल है, जबकि एक युवक का पैर टूट गया है उसका नाम सोहन बेसरा है. वहीं एक युवक को हल्की चोटें आईं हैं, जिसका नाम सोनाराम हांसदा है. फिलहाल सभी का ईलाज एमजीएम में चल रहा है.






