
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत आजादनगर रोड नंबर छह में 19 दिसंबर की रात को मारपीट और हवाई फायरिंग करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जाकिरनगर क्रॉस रोड नंबर 7 निवासी मो अफसर हुसैन, रोड नंबर 2 आजाद बस्ती निवासी मो शाहिद उर्फ गब्बर और रोड नंबर एक ड्रम फैक्ट्री निवासी मो जैद शामिल है. पुलिस ने इनकी निशानदेही में घटना एम प्रयुक्त लोडेड देसी पिस्टल, एक खोखा और छिनतई किया हुआ पर्स बरामद किया है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि बीते दिनों आजादनगर में मारपीट के बाद हवाई फायरिंग की गई थी. जिसमे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आई कि बाइक चलाने के दौरान आगे पीछे होने को लेकर दोनो पक्ष के बीच विवाद हुआ जिसके बाद मो अफसर ने हवाई फायरिंग की थी. बता दे कि आजादनगर रोड नंबर छह के पास मो नूर और उसका साथी आरिफ बाइक से गौस नगर स्थित अपने आवास जा रहे थे तभी बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोका और मारपीट करने लगे. विरोध करने पर उनमें से एक युवक ने पिस्टल निकाला और उसके बट से मो नूर पर वार कर दिया.




