
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित होटल कैनेलाइट के शेफ माणिक मंडल की मौत हार्ट अटैक से हुई थी. यह पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. इधर घटना के बाद सहकर्मियों ने उसे तत्काल टीएमएच पहुंचाया था जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. घटना की जानकारी माणिक के परिजनों को भी दी गई जिसके बाद परिजन शहर पहुंचे. आज शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव को अपने साथ धनबाद ले गए. माणिक धनबाद जिले के टुंडी का रहने वाला था. होटल के ग्रुप जनरल मैनेजर मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि हर दिन की तरह माणिक रसोईघर में काम कर रहा था कि तभी अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई. इस घटना के बाद सहकर्मी ने उन्हे फोन पर जानकारी दी. उनके होटल में ही एक महिला डॉक्टर ठहरी है, उन्होंने जब माणिक की जांच की तो पाया की माणिक को हार्ट अटैक आया है और तत्काल टीएमएच ले जाने की सलाह दी. सहकर्मियों ने उसे तत्काल टीएमएच पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस मामले में साकची थाना में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है.

शेफ के निधन पर होटल कैनलाइट में शोक सभा
जमशेदपुर के साकची स्थित होटल कैनलाइट में शेफ माणिक मंडल की आकस्मिक निधन पर गुरुवार को होटल परिसर में एक शोख सभा का आयोजन किया गया. इस शौक सभा के दौरान सभी कर्मचारियों ने माणिक मंडल की तस्वीर पर फूल चढ़ाए और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. मौके पर मौजूद होटल के निदेशक मिथिलेश झा ने तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि माणिक मंडल के असामयिक निधन से होटल प्रबंधन शोक संतप्त है. उनके परिवार के साथ होटल प्रबंधन हमेशा खड़ा रहेगा. बता दे कि बुधवार की सुबह रसोईघर में काम करने के दौरान हार्ट अटैक आने से माणिक मंडल की मौत हो गई थी. माणिक मूल रुप से धनबाद जिले के टुंडी के रहने वाले थे.




