जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव पर छात्र आजसू के प्रखंड अध्यक्ष रामनगर निवासी अभिमन्यु सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है. अभिमन्यु सिंह मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे और उन्होंने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की. अभिमन्यु सिंह ने बताया कि वह सोमवार को प्रोग्राम करने सरायकेला गए थे. सरायकेला से वापस लौट रहे थे तो मरीन ड्राइव के पास रामनगर का ही रहने वाला विकास उर्फ यमराज मिला.(नीचे भी पढ़े)
विकास ने उन्हें रुकने का इशारा किया, वह रुक गया. इस पर उसने पिस्टल निकाली और माथे पर सटा दी और बोला कि बहुत नेतागिरी करते हो सुधर जाओ. वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा. अभिमन्यु ने मामले की शिकायत कदमा थाना में नहीं की है. अभिमन्यु का कहना है कि कदमा थाना में उनकी नहीं सुनी जाएगी. वहां विकास की पहुंच है. इसीलिए वह एसएसपी कार्यालय आए हैं. ताकि, मामले में कार्रवाई हो. उन्होंने कहा कि अगर विकास के घर पर छापामारी की गई तो अवैध हथियार बरामद हो सकता है.



