जादूगोड़ा : पोटका विधायक संजीव सरदार व जादूगोड़ा रेंजर विमद कुमार ने गुरुवार को हाथियों से मानव के बचाव को लेकर पोटका प्रखंड क्षेत्र के हरिणा से जागरूकता रथ रवाना किया. यह जागरूकता रथ पोटका व राखा माइंस वन प्रक्षेत्र में घूम-घूम कर जीव-जंतुओं की रक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करेगा. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान जंगल के आग से बचाव, जंगली जानवरो से अपने को सुरक्षित रखने, गर्मी में जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था, सांप काटने के बाद उपचार के तरीके के बाबत ग्रामीणों को जागरूक करेगा. इस रथ को पोटका विधायक संजीव सरदार, जादूगोड़ा के रेंजर विमद कुमार, सौरभ बांसुरी, राकेश कुमार घटवारी व मंगल महतो ने इस प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.



