
जमशेदपुर : जमशेदपुर में तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण को लेकर एक ओर जहां जिला प्रशासन सख्ती बरत रही है वहीं दूसरी ओर लोग अब वैक्सीन को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक नजर आ रहे हैं. शहर के वैक्सीन सेंटरों में कोरोना टीका लेनेवालों की लंबी कतारें लग रही हैं. जमशेदपुर के रविंद्र भवन स्थित वैक्सीनेशन सेंटर में सुबह से ही लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए. वैक्सीन लेने वाले लोगों ने बताया, कि वैक्सीन लेने से उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो रही है. गौरतलब है, कि वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने में वैक्सीन ही एकमात्र कारगर इलाज माना जा रहा है. केंद्र और राज्य सरकारों के साथ जिला प्रशासन भी लोगों को वैक्सिनेशन के लिए जागरूक कर रहे हैं. जमशेदपुर में बढ़ते कोरोना महामारी के बीच लोगों में वैक्सिनेशन को लेकर जागरूकता शुभ संकेत के रूप में देखा जा रहा है.





